पिछले 9 सालों में भाजपा सरकार ने देश में दोगुना काम किया

नयी दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दावे के साथ कहा कि कांग्रेस के 60 साल के शासन में हुए कार्यों की तुलना में भाजपा की सरकार ने पिछले नौ साल में देश में दोगुना काम किया है।

मंत्री ने कहा कि एक नेता ने उन्हें एक बार कांग्रेस में शामिल होने की सलाह दी थी, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि वह उस पार्टी का सदस्य बनने के बजाय कुएं में कूद जायेंगे। 

गडकरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर महाराष्ट्र के भंडारा में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस क्रम में उन्होंने भाजपा में अपने कार्य के शुरुआती दिनों को याद करते हुए पार्टी के अब तक के सफर को लेकर बात की।

उन्होंने कांग्रेस के दिवंगत नेता श्रीकांत जिचकर द्वारा एक बार उन्हें दी गयी सलाह को भी याद किया।
गडकरी ने कहा, जिचकर ने एक बार मुझसे कहा था-आप एक बहुत अच्छे पार्टी कार्यकर्ता और नेता हैं। यदि आप कांग्रेस में शामिल हो जाते हैं, तो आपका भविष्य बहुत उज्ज्वल रहेगा, लेकिन मैंने उनसे कहा था कि मैं कांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुएं में कूद जाऊंगा, क्योंकि मेरा भाजपा और उसकी विचारधारा में मजबूत भरोसा है तथा मैं इसके लिए काम करना जारी रखूंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.