माफिया विनोद उपाध्याय के आवास पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विध्वंस अभियान गोरखपुर जिला प्रशासन के तहत चलाया गया

गोरखपुर।माफिया के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को विनोद उपाध्याय के गोरखपुर स्थित आवास को गिराने का अभियान चलाया। कुछ लोगों को माफिया विनोद उपध्याय के आवास को हथौड़ों से तोड़ते हुए देखा जा सकता है। यह विध्वंस अभियान गोरखपुर जिला प्रशासन के तहत चलाया जा रहा है।

खास बात यह है कि प्रशासन का यह एक्शन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ में हुआ है। एसपी सिटी कृष्ण बिश्नोई ने कहा कि उसके खिलाफ हत्या के 4 मामलों सहित 32 मामले दर्ज हैं… वह पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहा था। यहां की सरकारी जमीन पर उसने कब्जा कर लिया है और बगल के प्लॉट पर भी कब्जा करने का प्रयास किया है। उन्होंने यहां करोड़ों रुपए का अपना घर भी बनवाया था।

एसपी सिटी ने कहा कि संपत्ति की पहचान जीडीए (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) द्वारा की गई थी और उसके बाद इसे ध्वस्त किया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी पर घोषित इनाम को बढ़ाया जाएगा। गोरखपुर जिला प्रशासन माफिया विनोद उपाध्याय के गोरखपुर स्थित आवास को गिराने का अभियान चलाया। विनोद उपाध्याय फिलहाल फरार है और उस पर 50,000 रुपये का इनाम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.