After Header-1

यूपीईएस देहरादून ने राष्ट्र की भावना को सेलिब्रेट करने के लिए भावपूर्ण संगीत वीडियो लॉन्च किया

देहरादून। भारत एक नए युग में प्रवेश कर रहा है और दुनिया के लिए एक आशा की किरण के रूप में उभर रहा है। यूपीईएस देहरादून ने राष्ट्र की भावना को सेलिब्रेट करने के लिए भावपूर्ण संगीत वीडियो लॉन्च किया है।

देश को समर्पित ये म्यूजिकल वीडियो उत्तराखंड के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की उपस्थिति में ‘इंडिया लीड्स द वर्ल्ड’ के नाम से इस लांच किया गया। ये म्यूजिकल वीडियो ‘इंडिया लीड्स द वर्ल्ड’ की एक आर्टिस्टिक और म्यूजिकल एक्सप्रेशन है।

दूसरे अन्य विशिष्ट अतिथि में सुनील उनियाल ‘गामा  मेयर देहरादून ने भी इस प्रोग्राम की शोभा बढ़ाई। वीडियो को पूरी तरह से यूपीईएस के छात्रों और फैकल्टी द्वारा बनाया गया है इसके साथ ही इस वीडियो में चेयरमैन, वाईस चांसलर और डीन जैसे सीनियर लीडर्स को भी शामिल होते देखा जा सकता है। उनके साथ सुरक्षा गार्ड, माली, ऑफिस बॉय, हाउसकीपिंग लेडीज़ और अन्य स्टाफ के सदस्य भी इस वीडियो में शामिल है।

इस वीडियो में सभी लोगो का साथ में शामिल होना शिक्षा का नया रूप और यूपीईएस की कोर वैल्यूज जैसे सम्मान और जुनून को दर्शाता है।
ये म्यूजिकल वीडियो उस उभरते हुए भारत देश को समर्पित है जो उस बदलाव का नेतृत्व कर रहा है जिसे दुनिया टकटकी लगाए देख रही है। यह वीडियो भारत को न केवल दुनिया का सबसे युवा देश, सबसे बड़ा लोकतंत्र, अगली आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक महाशक्ति के रूप में दिखता और मनाता है बल्कि सबसे बड़ा मानव-केंद्रित राष्ट्र के रूप में भी मनाता है जो दुनिया के लिए प्रेरणा बन गया है।

सिल्वरकॉर्ड फिल्म्स के सहयोग से बनाया गया, म्यूजिकल वीडियो उस महान भारतीय संगीत उस्तादों के काम को संजोता है, जिनके मूल गायन ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ ने हर भारतीय के दिल को छू लिया।
हाइड्रोकार्बन एजुकेशन रिसर्च सोसाइटी (एचईआरएस) के चेयरमैन शरद मेहरा के प्रभावशाली संबोधन के साथ शुरुआत करते हुए ये म्यूजिकल वीडियो भरतनाट्यम की सुंदर कला, आधुनिक नृत्य प्रदर्शन से लेकर हर तरह के कला रूपों पर प्रकाश डालता है, जो शानदार और प्रभावशाली गीतों को पूरी तरह से एक साथ जोड़ते हैं।
भारत के लिए यह म्यूजिकल वीडियो इस भावना को दर्शाता है कि इस देश में जो परिवर्तन और प्रगति आ रही है, उसे कोई नहीं रोक सकता है। चाहे महामारी के दौरान दुनिया को वैक्सीन पहुंचाने का समर्थन हो, वैश्विक संघर्षों के दौरान शांति का वाहक बनना हो, भारत सबसे आगे है और यह एक शानदार और उज्जवल भविष्य की शुरुआत है।
यूपीईएस के वाईस चांसलर डॉ राम के शर्मा ने कहा “आज, भारत एक अद्भुत ताकत है। आज हमें टेक्नोलॉजी के लिए भी उतना ही जाना जाता है जितना कि प्राचीन दर्शन और जीवन बदलने वाली शिक्षा के लिए जाना जाता था, जो कि मानवता और ज्ञान को समान महत्व देती है। नए और उभरते हुए भारत का गर्व और देशभक्ति के उत्साह के साथ, हमारे छात्र और कर्मचारी इस भावपूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से सलाम करने के लिए एक साथ आए हैं। हम सभी भारतीयों के साथ राष्ट्रीय गौरव के इस उत्सव को साझा करने के लिए रोमांचित हैं“।
ये म्यूजिक महाराष्ट्र के प्रतिभाशाली संगीतकार निशांत रामटेके द्वारा बनाया गया है। सिल्वरकॉर्ड फिल्म्स में फिल्म निर्देशक और लेखक यशस्वी जुयाल ने कहा “जब यूपीईएस ने इस दिलचस्प सहयोग के लिए मुझसे संपर्क किया, तो देश के लिए समर्पित इस तरह के म्यूजिक वीडियो को बनाने और शानदार कला को प्रस्तुत करने के इस प्रयास ने मुझे काफी प्रेरित किया। पुरानी और नई धाराओं के एक शानदार मिक्सचर के साथ, हम सीमाओं को पार करके कुछ ऐसा बनाने में सक्षम हुए जो अपने आप में अनोखा और नया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.