After Header-1

विवादों में घिरी फिल्म आदिपुरुष, बैन करने की मांग

300×250 ADS-1

नई दिल्ली । फिल्म आदिपुरुष आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई ।रिलीज के बाद फिल्म विवादों में घिर गई। फिल्म के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है।

300×600 ADS-2

याचिका हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दाखिल की है अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि भगवान के धार्मिक चरित्रों की छवि के साथ छेड़छाड़ की गई है। ‘आदिपुरुष’ फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता विष्णु गुप्ता ने कहा कि वे फिल्म आदिपुरुष को जारी सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने के साथ ही फिल्म को बैन करने की मांग करेंगे। आदिपुरुष फिल्म से हिंदुओं की भावना आहत हुई है।याचिका में कहा गया है कि हिंदुओं में भगवान राम, सीता और हनुमान की एक अलग छवि है।

जिसमें किसी भी परिवर्तन/छेड़छाड़ स्वीकार नहीं है। फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और अभिनेताओं ने चरित्रों से छेड़छाड़ कर हिंदुओं के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.