भारत के विकास की अहम कड़ी यूपी : गडकरी

प्रतापगढ़। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतापगढ़ पहुंचे। सुखपाल नगर के पास बनवीर कांछ में जनपद के विकास के लिए 2150 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जनसभा में गडकरी ने प्रतापगढ़ सहित पूरे देश में बिछ रहे सड़कों के जाल को विस्तार से बताया। रामलला की नगरी से काशी समेत महानगरों व राज्यों काे जोड़ने की परियोजनाओं के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि भारत के विकास की अहम कड़ी यूपी है। यह बहुत गर्व की बात है कि पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी तेजी से विकास कर रहा है।

अब यह बीमारू नहीं, आदर्श राज्य है। भारत के निर्माण में यूपी की मुख्य भूमिका है। कानून व्यवस्था ठीक होने से उद्यमी निवेश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था अभिमान का विषय है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

Leave a Reply