खतरनाक होता जा रहा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, सात राज्यों में होगा असर

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय खतरनाक होता जा रहा है। इसका असर केरल, मुंबई और गुजरात के समंदर में हाई टाइड के बीच ऊंची लहरें उठ रही हैं। चक्रवाती तूफान के कारण तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश की गतिविधियां भी जारी हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी थी कि सौराष्ट्र-कच्छ और कराची तट से 15 जून को दोपहर 125-130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ चक्रवात के गुजरने की संभावना है।भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इसका असर सात राज्यों में दिखाई दे सकता है। तूफान का असर राजस्थान, महाराष्ट्र सहित कई दक्षिणी राज्यों में दिखाई देने लगा है।

मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के 15 जून की दोपहर के आसपास मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच सौराष्ट्र, कच्छ और उससे सटे पाकिस्तान के तटों को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 125-135 किमी प्रति घंटे से 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के साथ तूफान बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.