पायलट की यात्रा पर दिल्ली में कांग्रेस ने की मंथन

नई दिल्ली । राजस्थान में कांग्रेस के अंदर सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच सालों से जारी तकरार पर अब शायद अंतिम फैसले का वक्त आ गया है। माना जा रहा है कि कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद पार्टी नेतृत्व इसे लेकर कोई कड़ा फैसला ले सकता है।

वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर अजमेर से जयपुर तक ‘जन संघर्ष यात्रा’ कर रहे हैं। सचिन पायलट ने 11 मई को पार्टी के रुख से अलग जाकर जन संघर्ष पदयात्रा की शुरुआत की। उनके इस कदम के बाद दिल्ली में कांग्रेस की 12 मई को बैठक हुई। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ये यात्रा भ्रष्टाचार के खिलाफ, नौजवानों के हित में है। मैंने जो कहा उसपर कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है। हमारा मुद्दा व्यक्तिगत नहीं है, मैं जनता की आवाज को उठा रहा हूं… कर्नाटक में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी।

राजस्थान के पूर्व सीएम सचिन पायलट और मुख्यमंत्री आशिक गहलोत के बीच बढ़ती दरार के बीच एआईसीसी में कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सह-प्रभारी और पीसीसी प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के साथ बैठक की।

बैठक के बाद रंधावा ने कहा कि सचिन पायलट द्वारा आयोजित जन संघर्ष यात्रा उनका निजी कार्यक्रम है और पार्टी उस पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई फैसला पार्टी अध्यक्ष के कर्नाटक से लौटने के बाद ही लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.