After Header-1

राहुल गांधी ने प्रगतिशील और “40 प्रतिशत कमीशन-मुक्त” राज्य बनाने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने का किया आग्रह

300×250 ADS-1

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से एक प्रगतिशील और “40 प्रतिशत कमीशन-मुक्त” राज्य बनाने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।

कर्नाटक में उच्च-स्तरीय विधानसभा चुनावों के लिए मतदान बुधवार तड़के शुरू हुआ, जहां सत्तारूढ़ भाजपा अपने दक्षिणी गढ़ को बरकरार रखते हुए इतिहास रचने की कोशिश कर रही है, जबकि एक जुझारू कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले वापसी की कोशिश कर रही है।

300×600 ADS-2

राहुल गांधी ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, “कर्नाटक का वोट 5 गारंटी के लिए, महिलाओं के अधिकार के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, गरीबों के उत्थान के लिए। आइए, अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।

गांधी ने ‘कांग्रेस विनिंग150’ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए हिंदी में ट्वीट किया, “चलिए मिलकर 40% कमीशन-मुक्त, प्रगतिशील कर्नाटक बनाते हैं।” उन्होंने कांग्रेस की पांच गारंटियों वाला एक ग्राफिक भी साझा किया। 224 सीटों के लिए मतदान हो रहा है, जिसे मुख्य रूप से सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.