जहरीली गैस रिसाव मामला: बिहार के गया जिले के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस रिसाव मामले में बिहार के गया जिले के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हुई है। मृतक 5 लोगों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं घटना की खबर गांव में पहुंचते ही मातम का माहौल हो गया है।
गौरतलब है कि पंजाब के लुधियाना में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौतें हुई है, जिसमें से 5 गया के रहने वाले बताए गए हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि कविलाश यादव पिता झलकदेव यादव पेशे से डॉक्टर थे और पंजाब के लुधियाना में रहकर इस पेशे को चला रहे थे।वहीं, घटना की जानकारी गया में मिलने के बाद परिजनों में मातम है, तो गांव के लोग भी सन्न हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.