कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरेन्द्र प्रताप ने शोक जताया

देहरादून। कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है ।
धीरेंद्र प्रताप ने चंदन राम दास को राज्य के बहुत ही जनप्रिय नेताओं में से एक बताते हुए कहा है कि उनके निधन से जमीन से जुड़ा हुआ एक अच्छा राजनेता उत्तराखंड राज्य में खो दिया उन्होंने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था और एक विधायक और मंत्री के रूप में उनके कार्यों की सगाई प्रशंसा की गई । उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उन्हें सांत्वना दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.