असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- उत्तर प्रदेश में बंदूक के दम पर चल रही सरकार

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ हत्याकांड पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए  यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं शुरू से कह रहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार कानून के मुताबिक नहीं बल्कि बंदूक के दम पर चल रही है। हम लोग इसी बात को दोहरा रहे थे। लेकिन सबको लगता था कि हम हवाई बातें कर रहे हैं। इससे लोगों में संविधान में विश्वास कम होगा। इस घटना की निंदा करने के लिए शब्द नहीं है।इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक कमेटी बननी चाहिए। मैं सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश करता हूं कि वह इसका स्वत: संज्ञान ले।कहा कि इस मामले की एक समय सीमा में जांच होनी चाहिए। इस कमेटी में उत्तर प्रदेश का कोई भी अधिकारी न हो क्योंकि उनकी मौजूदगी में यह हत्या हुई है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आप गोली मारकर धार्मिक नारा क्यों लगा रहे हैं? इनको आतंकवादी नहीं कहेंगे तो देश भक्त कहेंगे? क्या यह (भाजपा) फूल का हार पहनायेंगे? जो लोग एनकाउंटर का जश्न मना रहे थे, शर्म से ढूब मरो तुम लोग।
ओवैसी ने कहा कि कल जो हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की है. अगर उनमें संवैधानिक नैतिकता जिंदा है तो उनको अपने पद को छोड़ना पड़ेगा…. कहा कि हम मांग करते हैं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, सुप्रीम कोर्ट इसमें एक जांच दल बनाये और इस मामले का स्वत: संज्ञान ले वरना यह चलता रहेगा। संविधान के मुताबिक उन सब पुलिस वालों को उनकी सर्विस से निकालना चाहिए। आगे कहा कि हम देश के प्रधानमंत्री से पूछना चाहेंगे कि आप कुछ बोलेंगे या नहीं? प्रधानमंत्री भाषण में बोलते हैं कि ‘मेरी सुपारी ली गयी है’ अब बताइये की जहां से आप सांसद हैं उस प्रदेश में क्या हो रहा है।भारत का हर नागरिक कल की घटना के बाद गैर-महफूज और कमजोर समझ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.