After Header-1

सुक्खू ने कहा, राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से डरी भाजपा

300×250 ADS-1

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से इसलिए अयोग्य ठहराया गया, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनकी बढ़ती लोकप्रियता से डरती है।

300×600 ADS-2

कांग्रेस पार्टी और गांधी के खिलाफ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के बयानों को लेकर उन पर निशाना साधते हुए सुक्खू ने कहा कि समय बताएगा कि कौन सही था और कौन गलत।

सुक्खू ने यहां अपने गृहनगर नादौन पहुंचने के बाद संवाददाताओं से कहा कि भाजपा कांग्रेस और गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से डरी हुई है और इसीलिए उन्हें अदालत का फैसला आने के 24 घंटे के भीतर लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.