After Header-1

उत्तराखंड में स्मैक तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल। उत्तराखंड के खटीमा में पुलिस ने लाखों रूपये की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टीएस मंजूनाथ के अनुसार खटीमा पुलिस को लंबे समय से क्षेत्र में स्मैक तस्करी की सूचना मिल रही थी। इसके बाद खटीमा पुलिस तस्करों की निगरानी में लगी रही।
शनिवार को पुलिस को सफलता हाथ लगी और पुलिस टीम ने आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की निवासी खटीमा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक 104 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई। बरामद स्मैक की कीमत लाखों में आंकी गयी है।

आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी बरामद स्मैक को उत्तर प्रदेश से तस्करी कर लाया था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.