After Header-1

कोविड संक्रमित मामले 25 हजार से पार

300×250 ADS-1

नयी दिल्ली। कोविड संक्रमण के लगभग पांच हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 25 हजार से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 5335 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं।

इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 25587 हो गयी है और संक्रमण दर 3.32 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2826 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। इसी अवधि में 160742 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 1993 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

300×600 ADS-2

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 569 नए मामले और दो मौतें

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 569 नए मामले और वायरस से दो मौतें दर्ज की गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी। इन 569 मामलों में से 211 मामले और एक मौत मुम्बई से और दूसरी मौत पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ से हुई।

महाराष्ट्र की कोरोनावायरस मृत्यु दर वर्तमान में 1.82 प्रतिशत है। राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 485 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए हैं। जिससे कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 79,94,545 हो गई है और राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 3,874 हो गई है। सैनी

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.