After Header-1

हिमस्खलन में बह गये सात पर्यटकों के शव बरामद

गंगटोक। सिक्किम के सोंगमू में मंगलवार को सड़क पर हुए हिमस्खलन में बह गये सात पर्यटकों के शव बरामद होने के बाद बुधवार को राहत और बचाव कार्य समाप्त कर दिया गया। जिला कलेक्टर टी. निखारे ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हादसे के शिकार सात पर्यटकों के शव बरामद कर लिय गये है।

उन्होंने कहा, ”बर्फ के नीचे दबे सात शवों में से चार संबंधित परिवारों को सौंप दिए गए हैं और तीन गुरुवार को सौंप दिये जाएंगे। हमारी हेल्पलाइन चालू हैं किसी भी मदद की आवश्यकता होने पर सिक्किम सरकार मदद करेगी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को हिमस्खलन में पर्यटकों के बह जाने की सूचना के तत्काल बाद बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया गया था, जो बुधवार को समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि तिरंगा पर्वत बचाव दल, रडार विशेषज्ञों को भी संभावित रूप से फंसे व्यक्तियों का कोई निशान नहीं मिला ना ही कोई वाहन दबा हुआ मिला। जिला कलेक्टर ने बताया कि हादसा होने के बाद इसे रक्षा कर्मियों सहित विभिन्न अधिकारियों ने हिमस्खलन के रूप में वर्णित किया।

उन्होंने सेना के हवाले से कहा कि बुधवार को सेना ने विशेष रूप से कहा कि ताजा विवरण से खुलासा हुआ कि यह बर्फ फिसलने का मामला है, हिमस्खलन का नहीं। इस बीच सिक्किम के पर्यटन मंत्री बेदू सिंह पंथ ने विभाग के सचिव के साथ 15वें मील का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लिया और ताजा स्थिति की जानकारी ली। गौरतलब है कि दुर्घटना स्थल पर गंगटोक के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बचाव अभियान चल रहा था जियमे तेनजिंग लोडेन लेप्चा, बीआरओ, सेना, पुलिस, स्थानीय लोग और सिलीगुड़ी और पाकयोंग से एनडीआरएफ टीमें सक्रिय रूप से शामिल थी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.