एसडीआरएफ कार्मिक व परिजनों हेतु नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

देहरादून । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में उत्तराखंड राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जौलीग्रांट स्थित वाहिनी मुख्यालय में महिला पुलिस कार्मिकों एवं पुलिस परिवार महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

सेनानायक (कमांडेंट) मणिकांत मिश्रा के दिशानिर्देशन में आयोजित इस शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डोईवाला से महिला चिकित्सक डा. रश्मि मिश्रा (फिजिशियन, गायनोकॉलोजिस्ट), दीप्ति व चंद्रेश्वरी चौहान (नर्सिंग आफिसर), डॉ राहुल (दन्त चिकित्सक), डॉ वंदना, आयुर्वेदिक फिजिशियन तथा डॉ लाल पैथ लैब के लैब टेक्नीशियन वीएन गुप्ता की मेडिकल टीम ने उपस्थित सभी एसडीआरएफ परिवार की महिलाओं तथा महिला कर्मियों का चिकित्सा परीक्षण किया।

इसके साथ शिविर में विटामिन डी टेस्ट, एचबीआईसी, टीएसएच, कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन व शुगर की जांच भी की गई। परीक्षण के दौरान पायी गयी बीमारियों और समस्याओं के उपचार हेतु दवाईयां व उचित चिकित्सकीय परामर्श दिये गए। शिविर समापन पर लाभान्वित होने वाली महिलाओं व महिला कर्मियों द्वारा मेडिकल टीम को धन्यवाद दिया व आभार प्रकट किया गया।

जबकि मिथिलेश कुमार, उपसेनानायक द्वारा मेडिकल कैम्प की समाप्ति के उपरांत आये हुए डॉक्टर्स की टीम को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी आयोजित होने वाले मेडिकल कैम्प में सहयोग प्रदान करने हेतु आग्रह किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.