After Header-1

मुर्दा जाग गया!

देहरादून। उत्तराखंड के रूड़की में  कैंसर से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसकी अंतिम यात्रा की तैयारी की। तभी इस बीच अचानक वह बैठकर बोलने लगा। यह नाजारा देख लोगों के होश उड़ गए।

इसके बाद आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरा मामला देख लोग हक्के -बक्के रह गये।

जानकारी के अनुसार रूड़की के झबरेड़ा कस्बा निवासी दीपक कुमार उम्र 58 साल काफी दिनों से कैंसर बीमारी से पीड़ित थे। बताया जा रहा है कि आज सुबह अचानक दीपक की तबीयत खराब हो गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। ऐसे में परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने सभी रिश्तेदारों को उसके मौत की खबर कर दी। दीपक के अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंचने लगे। अर्थी बनाकर श्मशान घाट ले जाने की तैयारी करने लगे।

तभी आखिरी स्नान कराते समय अचानक दीपक अर्थी से उठ गया और बोला यह सब तुम क्या कर रहे हो। यह देख लोगों के होश उड़ गए। परिजनों ने आनन-फानन में दीपक को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया।

लेकिन यहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन इस बीच उसके अचानक अर्थी से उठने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। जो चर्चा का विषय बनी रही।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.