After Header-1

पचहत्तर का छोरा में नजर आयेगी रणदीप हुड्डा और नीना गुप्ता की जोड़ी 

300×250 ADS-1

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री नीना गुप्ता की जोड़ी कॉमेडी फिल्म पचहत्तर का छोरा में नजर आयेगी। पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनैशनल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पचहत्तर का छोरा’ लेकर आ रहा है।’पचत्तर का छोरा’ का निर्माण जेजे क्रिएशन्स एलएलपी और शिवम सिनेमा विजन द्वारा साझा तौर पर किया जा रहा है जबकि रचयिता फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और प्रोफाइल एंटरटेनमेंट ऐंड प्रोडक्शन इस फिल्म से एसोसिएट प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हुए हैं।

जयंत गिलातर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।फिल्म में रणदीप हुड्डा और नीना गुप्ता के अलावा गुलशन ग्रोवर और संजय मिश्रा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनैशनल के अध्यक्ष कुमार मंगत पाठक ने इस कहा, पैनोरमा स्टूडियोज हमेशा से ही बेहद रुचिकर विषयों पर फिल्में बनाता आया है और ‘पचहत्तर का छोरा’ भी ऐसी ही एक कहानी है जो दर्शकों को काफी पसंद आएगी। दर्शकों के पास आज दुनिया भर का कंटेट आसानी से देखने की सुविधा उपलब्ध है।

300×600 ADS-2

ऐसे में हमारी हमेशा से यही कोशिश रही है कि हम अलग तरह की मगर मनोरंजक किस्म की ऐसी फÞल्मिें बनाएं जो दर्शकों में दिलचस्पी पैद करे। ‘पचहत्तर का छोरा’ जिंदगी के एक बेहद अहम पहलू पर बड़े ही मनोरंजक तरीके से बात करती है।

रणदीप हुड्डा ने ‘पचहत्तर का छोरा’ में काम करने को लेकर कहा, इस फिल्म में मेरा रोल मेरी अब तक की बाकी फिल्मों से काफी अलग और दिलचस्प है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें सिचुएशनल ‘मूर का ख़ूब तड़का देखने को मिलेगा। यह फिल्म लोगों को हंसाने के साथ साथ दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर करेगी जो इस फिल्म की सबसे बड़ी ख़ासियत है। मेरा यकीन मानिए कि अब तक आपने ऐसी प्रेम कहानी कभी नहीं देखी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.