पाकिस्तान ने अभिनंदन वर्धमान को पिलाई गई चाय का बिल किया जारी

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से अभिनंदन वर्धमान को पिलाई गई चाय का  बिल जारी किया गया है। अक्सर अपने नेताओं और देशवासियों की हरकतों की वजह से सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बनने वाले पाकिस्तान की तरफ से एक और गिरी हुई हरकत हुई है।

दरअसल पाकिस्तान की सत्ता में काबिज पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज ने एक बार फिर से अपनी फितरत दिखा दी है। पाकिस्तान ने साल 2019 ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को पिलाई हुई चाय का बिल शेयर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। पाकिस्तान की सत्ता पर काबिज पार्टी पीएमएलएन ने अभिनंदन को पिलाई चाय का बिल जारी किया है। इस पर्ची में विंग कमांडर को पिलाई हुई चाय की कीमत मिग-21 लिखी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.