नसीहत: चुनाव जीतने के साथ जनता का दिल भी जीतना जरूरी : गौतम

बूथ सशक्तिकरण की कार्यशाला में जुटे पार्टी दिग्गज

देहरादून। भाजपा मुख्यालय में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान हम सबके लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन चुनाव जीतने के साथ हमें जीत के साथ-साथ जनता का दिल भी जीतना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास होता है कि अमीर-गरीब की खाई को समाप्त कर दोनों एक साथ बैठें।
उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत हमारी परिकल्पना का आधार है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास लेकर हमें बूथ से लेकर पन्ना टोली तक सजगता के साथ कार्य करना है ताकि पार्टी नित निरंतर उत्थान करती रहे। गौतम ने कहा कि देश आज अमृत महोत्सव मना रहा है और हम पूरे वर्ष अमृतकाल के आयोजन करते रहेंगे।

धारा 370 समाप्त होना, फारूख अब्दुला जैसे भारत के धुर विरोधी राजनेता द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया जाना यह हमारे विचारों की जीत है। इन सभी बातों को बूथ स्तर तक पन्ना टोली के साथ साझा करना हमारा दायित्व है। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा किये गये कार्यों  भ्रष्टाचार मुक्त शासन,  श्रीराम मंदिर निर्माण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं वह करते हैं। हमने तमाम समस्याओं से भारत को बाहर निकाला है।
राज्यसभा सांसद एवं बूथ सशक्तीकरण अभियान की राष्ट्रीय संयोजक सरोज पांडे ने कहा कि वर्ष 2014 में जनता ने हमें सेवा का अवसर दिया। उस समय लगातार हो रहे घोटालों से बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जुबान पर केवल भाजपा का नाम था। खराब स्थितियों से देश को निकालकर उसे श्रेष्ठ बनाने का काम हुआ है।

214 से एक नये युग की शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। बूथ पर बैठा हमारा कार्यकर्ता मूल है, इसलिए संगठन ने नारा दिया था ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता।’ प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान सांगठनिक प्रभाव को बढ़ने के सबसे बड़ा कारण होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ा संगठन के रूप में स्थापित हों और बूथ के माध्यम से हम अपने संगठन को गांव-गांव तक प्रभावी बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि चम्पावत जैसे जनपद में 94 प्रतिशत बूथ प्रबंधन किया जा चुका है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि हम सबको एक स्पष्ट ष्टिकोण रखकर संगठन के विकास के लिए कार्य करना है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी द्वारा किया गया।

कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी सहित समस्त प्रदेश पदाधिकारी जिलाध्यक्ष जिला प्रभारी जिला सह प्रभारी मोर्चों के सभी प्रदेश अध्यक्ष बूथ सशक्तिकरण अभियान की प्रदेश एवं जिलों की टोली ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.