After Header-1

विहिप ने किया रुद्रप्रयाग में प्रदर्शन

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी में विवादित मांस मिलने के विरोध में मुख्यालय में भी विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही घटना की निंदा की। कहा कि देवभूमि में बाहरी क्षेत्रों के लोग यहां की शांत वादियों में आकर देवभूमि के धार्मिक महत्व को प्रभावित कर रहे हैं।
कहा कि इस तरह की घटना को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक ओर गांवों में बिना रोकटोक फेरीवाले पहुंच रहे हैं वहीं बड़ी संख्या में बाहरी लोगों की बढ़ती गतिविधियां पहाड़ के लिए खतरा बन रही है। यूपी के क्षेत्रों से वाहनों में मांस देवभूमि लाया जा रहा है। इस तरह की घटनाओं की जितनी निंदा की जाए कम है।

उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन में कहा कि मंगलवार को मीट की दुकानें पूरी तरह बंद की जाए। गुप्तकाशी की घटना के आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। विवादित मांस की एफएसएल जांच की जाए। बाहरी लोगों को पूर्ण रूप से सत्यापन किया जाए। मीट विक्रेता के लिए स्लाटर हाउस का निर्माण किया जाए।

मीट के लिए आवंटित दुकानों में केवल मीट विक्रेता ही रहें। इस मौके पर प्रचार प्रसार प्रमुख राजपाल सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष भरत रावत, राजेश सेमवाल, अवधेश कप्रवान, विमल गोस्वामी, रोशनी रौथाण आदि मौजूद थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.