बाजार के व्यवस्थित और कुशल कामकाज के लिए प्रतिबद्ध: सेबी

नयी दिल्ली । भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा कि वह शेयर बाजार में निष्पक्षता, कुशलता और उसकी मजबूत बुनियाद बनाये रखने के साथ सभी जरूरी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सेबी की ओर आज यहां जारी बयान में किसी का नाम लिए बिना कहा गया है कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि शेयर बाजार निर्बाध, पारदर्शी, कुशल तरीके से काम करे, जैसा कि अब तक होता आ रहा है। बाजार में निवेशकों के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह के दौरान एक कारोबारी समूह के शेयरों की कीमत में असामान्य उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बाजार के सुचारू और कुशल तरीके से काम करने के लिए किसी खास शेयरों में अत्यधिक उतार-चढ़ाव से निपटने को लेकर सभी निगरानी व्यवस्था मौजूद है। उन्होंने कहा कि सभी विशिष्ट मामलों के संज्ञान में आने के बाद सेबी उनकी जांच करता है और उचित कार्रवाई करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.