भूमि घोटाला: रॉबर्ट वाड्रा, सिद्दारमैया के खिलाफ लोकायुक्त से शिकायत

बेंगलुरु । कर्नाटक भाजपा के नेता एन आर रमेश ने राज्य लोकायुक्त में कांग्रेस नेता सिद्दारमैया और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद तथा पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कथित तौर पर शहर और उसके आसपास की 1,100 एकड़ जमीन पर 9,600 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन हड़पने का मामला दर्ज कराया है।

यह शिकायत बेंगलुरु दक्षिण जिला भाजपा इकाई के अध्यक्ष रमेश ने दर्ज कराई हैं। उन्होंने इस संबंध में 119 अन्य शिकायतें भी दर्ज कराई हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि श्री सिद्दारमैया के नेतृत्व वाले कांग्रेस शासन के दौरान अनियमितताएं हुईं।

सबूत के तौर पर  रमेश ने 3,728 पेज के दस्तावेज, 62 घंटे के वीडियो फुटेज और 900 से ज्यादा फोटोग्राफ जमा किए हैं। शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस सरकार (2013-18) के दौरान, डीएलएफ कंपनी, जिसमें श्री रॉबर्ट वाड्रा भागीदार हैं, ने 1,100 एकड़ सरकारी भूमि के 9,600 करोड़ रुपये की हेराफेरी की थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि भूमि पार्सल बेंगलुरु दक्षिण तालुक के पेड्डनपल्या, वर्तुरु नरसीपुरा, वर्तुरु तथा गंगनहल्ली गांवों में हैं।

इस शिकायत में सर्व सिद्दारमैया और वाड्रा के अलावा राज्य के पूर्व कांग्रेस मंत्री, केजे जॉर्ज, कृष्णा भयेगौड़ा, यूटी खादर, जमीर अहमद खान, एमबी पाटिल, दिनेश गुंडू राव, विधायक कृष्णप्पा और एनए हैरिस को आरोपी लोगों के रूप में नामित किया गया है।

 रमेश ने नौ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और पांच केएएस अधिकारियों सहित 21 नौकरशाहों पर कथित भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग, जालसाजी और सरकारी जमीन पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से इस मामले को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंपने के लिए भी कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.