गुलमर्ग रिसॉर्ट में हिमस्खलन , पोलैंड के दो स्कीयरों की मौत

श्रीनगर । केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में विश्वप्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में बुधवार को भीषण हिमस्खलन की चपेट में आकर पोलैंड के दो स्कीयरों की मौत हो गयी। बारामुला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमोद नागपुरे ने बताया कि गुलमर्ग के हापथ खुद में अफरवत पहाड़यिों के पास आज दोपहर हिमस्खलन हुआ।

गुलमर्ग रिसॉर्ट में हिमस्खलन की घटना कैमरे में कैद हो गई और इसमें लोगों को सुरक्षा के लिए भागते हुए दिखाया गया। उन्होंने बताया कि रूस और पोलैँड के 21 नागरिकों और दो स्थानीय गाइडों की तीन टीमें स्कीइंग के लिए अफरवत गुलमर्ग गयी थी। दोपहर करीब 12.30 बजे हापथ खुद कांगडोरी में हिमस्खलन हुआ, जहां ये स्कीइंग दल फंस गये। सूचना मिलने पर पुलिस और पर्यटन विभाग की संयुक्त बचाव टीम मौके पर पहुंचीं।

बचाव दलों ने 19 विदेशी नागरिकों और दो गाइड को बचा लिया है , लेकिन पोलैंड के दो नागरिकों की हिमस्खलन में फंसकर मौत हो गयी। मृतकों की पहचान मारे गए लोगों की पहचान क्रिजिस्ल्टॉफ (43) और एडम ग्रेच(45) के रूप में की गयी है उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय कानूनी प्रक्रियाओं के लिए शवों को अस्पताल भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह इस बात की जांच कर रहे हैं कि स्कीयर उस क्षेत्र में कैसे गए, जिसे रेड जोन घोषित किया गया था , जहां हिमस्खलन का काफी खतरा है। गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में दो दिन पहले सीजन की पहला बड़ा हिमपात हुआ था। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने मंगलवार को बारामूला , बांदीपोरा, गांदरबल, कुपवाड़ा, कुलगाम, पुंछ और रियासी के कई अन्य जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी दी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.