ओडिशा : स्वास्थ्य मंत्री पर हमला, ASI ने मारी गोली

भुवनेश्वर। ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नबा किशोर दास को एक सहायक पुलिस उप निरीक्षक ने झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर में  गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि मंत्री को तुरंत जिला मुख्यालय अस्पताल झारसुगुड़ा ले जाया गया।

हालत बिगड़ने के बाद उन्हें भुवनेश्वर ले जाया जा रहा है।दास को उस वक्त गोली मारी गयी जब वह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ब्रजराजनगर एसडीपीओ जी भोई ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार एएसआई ने मंत्री पर करीब चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं। इसके पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.