लाखों की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

नैनीताल ।उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में पुलिस ने उप्र के दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रूपये स्मैक बरामद की है।

उधमसिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आपरेशन क्रेक डाऊन के तहत बाजपुर पुलिस की ओर से शुक्रवार रात को नशा तस्करों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान बाजपुर-दोराहा रोड पर फ्लाई ओवर के नीचे पुलिस ने बरेली, उप्र के दो तस्करों को दबोच लिया। आरोपी नदीम व नरेश पाल उप्र बरेली के मीरगंज थाना के गुलडिया, गांव के रहने वाले हैं और लंबे समय से स्मैक की तस्करी में लगे थे।

आरोपियों के पास से 73.12 ग्राम स्मैक भी बरामद की गयी है। आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही जेल भेज दिया गया है। आरोपी बरामद स्मैक को बरेली से तस्करी कर लाये थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.