After Header-1

देश में 117 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए , तीन की मौत

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस से 117 मरीज स्वस्थ्य हुए जबकि तीन संक्रमितों की मौत हुई। इस बीच देश में पिछले 24 घंटों में 3,84,206 लोगों का टीकाकरण किया गया है और अब तक कुल 220 करोड़ 28 लाख पांच हजार 319 टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 20 सक्रिय मामले बढ़े हैं और 26 सक्रिय मामले कम हुए है।

वहीं कर्नाटक में 16, पंजाब में नौ, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में पांच-पांच, तेलंगाना में चार और जम्मू-कश्मीर तथा गुजरात में दो-दो तथा दिल्ली ,गोवा, उत्तर प्रदेश में एक-एक सक्रिय मामले बढ़े हैं।

सक्रिय मामलों की संख्या अभी 1960 है। इसी अवधि में गुजरात में दो और मेघालय में एक कोरोना मरीज की मौत हो गयी है। विस्तृत आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के दर्ज मामलों का आंकड़ा चार करोड़ 46 लाख 81 हजार 921 और इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या चार करोड़ 41 लाख 49 हजार 228 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 5,30,733 हो गयी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.