After Header-1

गडकरी को जान से मारने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा 

300×250 ADS-1

नागपुर। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। नागपुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के कार्यालय पर फोन पर तीन बार धमकी दी गयीं।

300×600 ADS-2

पुलिस अधिकारी के अनुसार गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय को शनिवार को धमकी भरे तीन टेलीफोन काल आये, इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता को मारने की धमकी देते हुए फिरौती मांगी गयी। बताया गया है कि फोन करने वाले ने ‘दाउद’ के नाम का उल्लेख किया।

यह काल पूर्वाह्न 11.29, 1135 और दोपहर बाद 1232 मिनट की गयीं। धमकी की सूचना मिलने के पश्चात स्थानीय पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गयी। अधिकारी के अनुसार श्री गडकरी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.