After Header-1

जोशीमठ भू-धंसाव : पर्यटन सचिव कुर्वे ने जताई विंटर गेम्स नहीं होने की संभावनाएं

देहरादून। जोशीमठ में  लगातार हो रहे भू-धंसाव को लेकर विंटर गेम्स रद्द हो सकते हैं। अगले महीने है औली में विंटर गेम्स होने वाला है। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे का कहना है विभाग की एक टीम को जोशीमठ भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद शीतकालीन खेलों पर निर्णय लिया जाएगा। हालात को देखते हुए इस साल औली में होने वाले विंटर गेम्स के नहीं होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

दो से सात फरवरी तक नेशनल स्कीइंग गेम हैं प्रस्तावित

औली में प्रस्तावित खेलों के लिए पर्यटन और स्कीइंग फेडरेशन की ओर से तैयारी की जा रही है। दो से सात फरवरी तक नेशनल स्कीइंग गेम प्रस्तावित हैं। जबकि सात से नौ फरवरी तक इंटरनेशनल स्कीइंग गेम होने हैं। जोशीमठ में भू-धंसाव और भूस्खलन को देखते हुए खेलों के आयोजन को लेकर संशय बना है। औली के लिए रोपवे भी बंद हो चुका है। हालांकि विभागीय सचिव सचिन कुर्वे का कहना है कि अभी खेलों के आयोजन की तैयारी जारी है। जोशीमठ आपदा को देखते हुए विभाग की एक टीम जोशीमठ गई है। जो विभाग को अपनी रिपोर्ट देगी, उसी के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.