After Header-1

15 जनवरी तक आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

देहरादून । 10 जनवरी से आगामी 15 जनवरी तक आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। इस बात की जानकारी कार्यक्रम अधिकारी देहरादून मोहित चौधरी ने सोमवार को दी।

उन्होंने कहा कि प्रचंड शीतलहर की वजह से सरकार ने इस तरह का फैसला लिया है। मोहित ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर इस तरह का फैसला लिया गया है।

लेकिन इस अवकाश की अवधि में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मिनी कार्यकत्रियों तथा सहायिकाएं अपने-अपने केंद्र में जाएंगी और नंदा गौरा योजना के आवेदन पत्रों सहित अन्य विभागीय कार्यों को करेंगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.