After Header-1

गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरों की हरकत

देहरादून । सुबह-सुबह वसंत विहार थाना क्षेत्र के एक घर में घुसे चोर घर से भरा हुआ गैस सिलेंडर लेकर चलते बने। चोरों की यह हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी का मुकदमा दर्ज किया पुलिस फुटेज में दिख रहे हैं चोरों की तलाश कर रही है।
मामले में महारानी बाग के शिव विहार में रहने वाले मुकुल हांडा ने पुलिस को शिकायत दी है। मुकुल ने पुलिस को बताया कि कुछ रोज पहले सुबह करीब ग्यारह बजे चोर उनके घर में घुसे और घर से भरा हुआ गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए।  घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर घर में घुसते हुए और गैस सिलेंडर चोरी कर भागते हुए नजर आ रहे हैं ।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मुकुल ने पुलिस को सौंपी है । घर से गैस सिलेंडर चोरी कर दोनों चोर सेठी मार्केट की तरफ भागे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फुटेज में दिख रहे हैं चोरों की तलाश कर रही है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.