After Header-1

युवक का शव बरामद, शिनाख्त के प्रयास जारी

300×250 ADS-1

खटीमा । पुलिस ने नाली में पड़े अज्ञात युवक का शव बरामद किया। शव को मोर्चरी में रखे उसके शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा टॉकीज के पास नाली में अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसआई विजय बोरा ने नाली में पड़े शव को बाहर निकलवाया।

300×600 ADS-2

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए उप जिला चिकित्सालय के पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रख दिया। एसआई बोरा ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त युवक की मृत्यु अत्यधिक शराब का सेवन करने व ठंड के प्रभाव के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया है। शव की शिनाख्त के बाद पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.