After Header-1

भारत पेट्रोलियम को  पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार

मुंबई। महारत्न और एक फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने 44वें पीआरएसआई अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन में आठ प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए जिनमें भारत हाई-स्टार स्टोव के लिए एक पुरस्कार शामिल है।

कंपनी की मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार हाल ही में भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम में बीपीसीएल की ब्रांंिडग गतिविधियों, जनसंपर्क संबंधी पहल और अनुसंधान एवं विकास संबंधी गतिविधियों के लिए सराहना मिली ।

कंपनी की तरफ से प्रणव रक्षित, चीफ मैनेजर (आर एंड डी), डॉ. प्रवीण कुहिकर, सीनियर मैनेजर (इनफॉर्मेशन सर्विसेज) और अनिरुद्ध कुलकर्णी, मैनेजर (आर एंड डी) ने पुरस्कार प्राप्त किए।

कंपनी के कॉर्पोरेट पीआर और ब्रांड ने ‘बेस्ट यूज आफ सोशल मीडिया इन कॉर्पोरेट कैम्पेन’,‘पब्लिक रिलेशंस इन एक्शन’, ‘हाउस जर्नल (अंग्रेजी)’, ‘एनुअल रिपोर्ट’ ‘बेस्ट कम्युनिकेशन कैम्पेन (इंटरनल पब्लिक्स) फॉर ब्रांड क्विज बादशाह’ और ‘बेस्ट एम्प्लाई कम्युनिकेशन प्रोग्राम फॉर रेडियो तरंग’ की श्रेणियों में पुरस्कार जीते। इसके अलावा बीपीसीएल कॉर्पोरेट रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर ने दो पुरस्कार जीते जिनमें एक ‘भारत हाई-स्टार स्टोव’के लिए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.