After Header-1

ब्रजेश पाठक ने कहा, कांग्रेस हमेशा अलगाववादी ताकतों के साथ खड़ी रही

नई दिल्ली। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भारत जोड़ों यात्रा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “यात्रा को चीन से फंडिंग की जा रही है। राहुल गांधी की यात्रा यूपी में नहीं। बल्कि यूपी को छूते हुए निकल रही है। जो लोग देश के टुकड़े करने वाले गैंग में शामिल थे। आज राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ खड़े हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सिर्फ एक छद्म नाम है। ये देश को तोड़ने वाले लोग हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा, “कांग्रेस हमेशा अलगाववादी ताकतों के साथ खड़ी रही है। खठव में होने वाली घटनाओं में कांग्रेस का समर्थन रहा। उत्तर प्रदेश की आम जनता ने इन्हें नकार दिया है। इस यात्रा ने यूपी में घुटने टेक दिए। ये उत्तर प्रदेश की सीमा से होकर जा रहे हैं।

अन्य प्रदेशों में इन्होंने प्रदेश के अंदर यात्रा की। लेकिन, उत्तर प्रदेश में इनकी आने की हिम्मत ही नहीं है। ब्रजेश पाठक ने कहा, “भाजपा के पास नेताओं की बड़ी फौज है। जो आम जनता से जुड़े रहते हैं। जबकि कांग्रेस के पास नेतृत्व की कमी है। कांग्रेस ने जिस तरह आपातकाल लगाया। आज तक राहुल गांधी और उनकी टीम ने कभी भर्त्सना नहीं की। क्या उनके लोग ये कह पाएंगे कि हमारे नेतृत्व कर्ताओं ने आपातकाल लगाकर गलती की। राहुल गांधी की हिम्मत ही नहीं जो अमेठी वापस जाकर चुनाव लड़ सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.