भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में नड्डा के कार्यकाल विस्तार को मिल सकती मंजूरी

नई दिल्ली। 16-17 जनवरी को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल विस्तार को मंजूरी मिल सकती है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रमुख संगठनात्मक निकाय की बैठक में विभिन्न राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लिया जाएगा।

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और देश भर के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। विपक्षी दलों में व्यापक एकता की लेकर हो रही चर्चा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में हो रही भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर भाजपा इस बैठक में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकती हैं क्योंकि कांग्रेस, भाजपा पर ‘‘घृणा और विभाजन’’ की राजनीति करने का आरोप लगाती रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.