गोताखोरों ने तीन दिन बाद खोज निकाला नदी में डूबे युवक का शव

देहरादून। तीन दिन बाद एसडीआरएफ के गोताखोरों ने युवक के शव को खोज निकाला है। एसडीआरएफ प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने कहा कि 31 दिसंबर 2022 को थाना मोरी द्वारा दो युवक खाई में गिरने की सूचना दी गई थी। जिसके बाद मुख्य आरक्षी आशिक अली के हमराह डीप डाइविंग इक्विपमेंट सहित तत्काल घटनास्थल पहुंची। जहां उसी दिन गहरी खाई में उतरकर एक व्यक्ति को खाई से सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। घायल व्यक्ति से पता चला कि उसका एक और साथी नीचे गिरा है।

वह दोनों व्यक्ति रात्रि में पहाड़ से नीचे खाई में गिर गये थे। श्रीमती नेगी ने बताया कि उक्त सूचना पर दूसरे व्यक्ति की भी सर्चिंग खाई में बहने वाली नदी में की गयी। रात्रि होने के कारण उक्त व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार तीन दिवस से अलग, अलग स्थानो पर गहन सर्चिंग के उपरान्त, आज डूबे व्यक्ति के शव को 30 फिट गहरी नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि मृतक का नाम चैन सिंह, उम्र 32 पुत्र खजान सिंह, निवासी ग्राम त्रिखली, तहसील बड़कोट, जिला उत्तरकाशी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.