स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ऋषभ पंत का जाना हाल

कहा, खतरे से बाहर हैं पंत, उपचार में जुटी है चिकित्सकों की टीम

देहरादून। सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर गहरा दुःख जताया। डॉ. रावत ने पंत के रोड़ एक्सीडेंट में घायल होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पंत के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

घायल क्रिकेटर को हरिद्वार से देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में रैफर किये जाने पर डॉ. रावत ने मैक्स अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, उन्होंने बताया कि पंत के उपचार में डॉक्टरों की टीम जुटी हैं और वह खतरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों से फोन पर बात कर पंत के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऋषभ पंत के इलाज के लिये हरसंभव मदद करने को तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.