After Header-1

फिल्म अभिनेत्री ने सेट पर कर ली सुसाइड

मुंबई। फिल्म और टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस ने आज अपने टीवी शो के सेट पर सुसाइड कर लिया। मुंबई में शूटिंग के दौरान 20 वर्षीय अभिनेत्री ने  मेकअप रूम में फांसी लगा ली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुंबई पुलिस के अनुसार एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। सेट पर काम करने वाले लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। तुनिशा सोनी सब टीवी के सीरियल अलीबाबा : दास्तान ए काबुल की प्रमुख एक्ट्रेस थीं। तुनिशा शर्मा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ ‘शेर ए पंजाब’, ‘महाराजा रणजीत सिंह’ जैसे सीरियल में काम किया।  तुनिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। इस घटना से उसके साथ काम करने वाले लोग काफी हैरान हैं।

साथी कलाकारों ने बताया कि वह हमेशा खुश रहती थी। सेट पर भी सभी के साथ हंसी-मजाक करती थी। इसी बीच करीबी सूत्रों से पता चला है कि तुनिषा का अपने को स्टार शीजान खान के साथ प्रेम संबंध था और दोनों में 5 दिन पहले ही किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। तुनिषा शर्मा के परिवार ने भी तुनिषा के को-एक्टर  और अली बाबा: दास्तान-ए-इश्क के लीड एक्टर शीजान खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों के बीच अफेयर था लेकिन दोनों के बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रही था, इसके बाद जानकारी सामने आई थी कि एक्ट्रेस ने अपने को स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में ही आत्महत्या का कदम उठाया था जिसके बाद  खबर अभिनेता को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। वालिव पुलिस ने शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभिनेता को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.