After Header-1

विक्रमादित्य ने पत्नी के आरोपों को साजिश करार दिया

300×250 ADS-1

शिमला ।शिमला ग्रामीण से दो बार के विधानसभा विधायक विक्रमादित्य सिंह और उनकी मां एवं मंडी से लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह ने  श्री सिंह की पत्नी द्वारा लगाये गये घरेलू हिंसा के आरोपों को एक साजिश करार दिया।

विक्रमादित्य ने पत्नी द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों पर कहा कि धुआं निकलने के लिए आग की जरूरत होती है और उन्हें पता है कि इस साजिश के पीछे किसका हाथ है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें जो जनादेश प्रदान किया है, वह दर्शाता है कि जनता उनके साथ खड़ी है। उन्होंने सवाल किया कि चुनाव के समय ही यह मुद्दा क्यों उठाया गया और कहा कि जल्द ही इस साजिश के पीछे कौन है इसका भी खुलासा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है और सही समय पर वह इसका खुलासा करेंगे। शिमला जिले में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा सेब उत्पादकों के प्रति लापरवाही और उदासीनता के कारण कांग्रेस को शिमला में आठ में से सात सीटों पर जीत प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार के खिलाफ मतदाताओं द्वारा व्यक्त की गई नाराजगी और क्रोध को दर्शाता है। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के वादे को पूरा करने वाले एक सवाल के जवाब में, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि किए गए वादों को पूरा किया जाएगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उठाए गए सवाल पर कि राज्य सरकार के मंत्रिमंडल का गठन अब तक क्यों नहीं हुआ है, उन्होंने कहा कि श्री भगवंत मान को अपने राज्य पर ध्यान देना चाहिए और हमारे बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस ने सरकार का गठन होने के 10 दिनों के अंदर ओपीएस बहाल करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक राज्य में मंत्रिमंडल का भी गठन नहीं हुआ है।

300×600 ADS-2

इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रही है और  विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा को संयम रखने की सलाह दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस सरकार और प्रशासन जनता के जनादेश के लिए तैयार है तथा कांग्रेस सभी वादों को पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पुरानी पेंशन बहाली के वादे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए 680 करोड़ के आर्थिक पैकेज और सभी महिला को 1,500 रुपये देने का आश्वासन दिया गया है और सभी 10 गारंटी पूरी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी ने संगठन और सरकार से सद्भाव से काम करने के लिए कहा है क्योंकि महायुद्ध अभी आना बाकी है जो 2024 का लोकसभा चुनाव है, जिसे भी हमें जीतना है और हम इसके लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार संसाधनों का सृजन कर आय के साधनों को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से बड़ा दिल रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि, ‘‘हमें केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करना होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश मेरा दूसरा घर है, इसलिए वह रिश्ता बरकरार रहना चाहिए। स्वं अटल जी ने कहा था कि भले ही हमारी पार्टी अलग हो, लेकिन वीरभद्र सिंह जी मेरे दोस्त हैं।

केंद्र और राज्य के बीच ऐसा संबंध जारी रहना चाहिए।  सुखविनदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हम सब मिलकर पूरे पांच वर्षों तक प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.