घास काटते समय गदेरे में गिरी महिला,  मौत

रुद्रप्रयाग। त्रिजुगीनारायण गांव से तोसी मार्ग पर घास काटने गई महिला का अचानक से पैर फिसल गया, जिस कारण वह गदेरे में गिर गयी। गंभीर चोट लगने के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने महिला का रेस्क्यू किया।
बता दें कि त्रिजुगीनारायण गांव से एक महिला घास काटने के लिए तोसी मार्ग पर गयी थी, जहां घास काटते समय पैर फिसलने से महिला नीचे गदेरे में गिर गयी। सूचना पर सोनप्रयाग से हेड कांस्टेबल दीपक कुनियाल के हमराह रेस्क्यू टीम उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।

त्रिजुगीनारायण से लगभग दो किमी आगे तोसी मार्ग पर पैदल चलते हुए एनडीआरएफ टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान पिंकी देवी पत्नी स्वर्गीय राधेश्याम उम्र 50 वर्ष, निवासी त्रिजुगीनारायण को खोज लिया गया। महिला के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।

एसडीआरएफ टीम ने बॉडी बैग व स्ट्रैचर की सहायता से महिला के शव को पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुंचाया, जहां से अग्रिम कार्यवाही के लिए सिविल पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.