याद किए गये कपूर साहब

देहरादून । स्वर्गीय हरबंस कपूर की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे उत्तराखंड के वरिष्ट नेताओ ने उनको याद किया ।

इस अवसर पर प्रकाश सुमन ध्यानी, मंत्री प्रेम चंद अग्गरवाल, धनसिंह रावत, गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी और भाजपा एवम कांग्रेस के वरिष्ट कार्यकर्ताओ ने स्वर्गीय कपूर साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

प्रकाश सुमन ध्यानी ने कहा कि मेरा और कपूर साहब का साथ बहुत लंबा रहा है आज भारतीय जनता पार्टी जहाँ भी है उसमे कपूर साहब का बहुत बड़ा योगदान है कपूर साहब का अथक प्रयास।

गणेश जोशी ने कहा कि मैं आज जहाँ भी खड़ा हूँ कपूर साहब का उसमे हाथ है मुझे तो एक दिन फ़ोन आया भाजपा का बस्ता लगाना है बस्ता क्या होता है मुझे पता नही था लेकिन उसके बाद कपूर साहब के साथ काम करते करते आज मैं यहाँ हु ।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्गरवाल ने कपूर साहब को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमारी पीढ़ी को बहुत कुछ उनसे सीखना चाहिए उनकी सादगी और 24 घंटे घण्टे जनता के बीच मे रहना।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्गरवाल ने मौजूद सभी मंत्रियों से निवेदन किया कि कपूर साहब पूरे उत्तराखंड की विधायक थे उनके नाम पर कोई स्थान हो जिसे पूरा देखे ।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रेमनगर संयुक्त चिकित्सालय को कपूर साहब के नाम पर किया जाएगा ।

इस अवसर परकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मंत्री धनसिंह रावत, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, विधायक खजान दास, अनिल गोयल सीता राम भट्ट, श्रीमती मधू चौहान, विनोद उनियाल,प्रकाश सुमन ध्यानी, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ,पूर्व राज्यमंत्री रविन्द्र कटारिया, विनय गोयल, आदित्य चौहान, जोगेंद्र पुंडीर, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.