After Header-1

आरबीआई ने कारोबारी घंटों में बढ़ोतरी करने का किया ऐलान

300×250 ADS-1

नई दिल्‍ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बाजार के कारोबारी घंटों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। अब बाजार में कोरोना से पहले की तरह ही कारोबार होगा। आरबीआई का यह फैसला अगले हफ्ते सोमवार 12 दिसंबर से लागू हो जाएगा।

इस फैसले के बाद कॉल/नोटिस/टर्म मनी, कॉमर्शियल पेपर और सर्टिफिकेट्स ऑफ डिपॉजिट्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स में रेपो और रूपी इंटेरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में डेढ़ घंटे ज्‍यादा कारोबार होगा।
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, दो साल पहले कोरोना महामारी के दौरान 7 अप्रैल 2020 को ट्रेडिंग के समय में कटौती की थी।

300×600 ADS-2

यह फैसला इसलिए लिया गया था क्‍योंकि कोरोना के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था और स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर खतरे उत्‍पन्‍न हो गए थे। अब स्थिति सामान्‍य हो चुकी है तो भारतीय रिजर्व बैंक ने चरणबद्ध तरीके से ट्रेडिंग के घंटे को वापस पटरी पर लौटाना शुरू किया।

इस साल 18 अप्रैल 2022 को रेगुलेटेड मार्केट ऑवर्स के लिए ओपनिंग टाइम को 9 बजे सुबह से कर दिया गया। अब इसे पूरी तरह से कोविड के पहले की टाइमिंग के अनुरुप करने का ऐलान किया गया है जो 12 दिसंबर से लागू हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.