धूमधाम से मनाया गया “विश्व दिव्यांगता दिवस”

देहरादून । राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी), देहरादून द्वारा
डॉ. हिमांग्शु दास के निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

विश्व दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, 116, राजपुर रोड, देहरादून में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के सभी विभागों के विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
एक दिवसीय निशुल्क दिव्यांगता स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सभी प्रकार के डॉक्टर और विशेषज्ञ द्वारा 0 से 10 वर्ष के बच्चों का निशुल्क परामर्श किया गया। सभी दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुतियां सराहनीय रहीं और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

इस अवसर पर दृष्टि दिव्यांगजन का बैण्ड “हेलो दून” जोकि दृष्टि दिव्यांग छात्रो द्वारा निर्मित बैंड है, उसमे छात्रोंकी प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। 91.2 NIVH Hello Doon (FM रेडियो)के संयुक्त तत्वाधान में यह देहरादून का पहला और अनूठा बैंड हैजिसके सभी सदस्य दृष्टि दिव्यांग हैं। कार्यक्रमों का सफलआयोजन संस्थान के निदेशक महोदय डॉ. हिमांग्शु दास के नेतृत्व व मार्गदर्शन से किया गया।

इस मौके पर उन्होंने बताया की दिव्यांगजनों को सही मार्गदर्शन और उचित अवसर दिए जाने पर वो भी एक सशक्त समाज के निर्माण में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रमों का संचालन दृष्टि दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश मल्ल, लक्ष्मी पोखरियाल,  अमित शर्मा, चेतना गोला, एशोप नबी,  मुकुल सजवाण आदि का योगदान रहा। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, प्रशिक्षणार्थी व शोधार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.