यू-ट्यूब पर पैसे कमाने का झांसा देकर महिला से ठगी

काशीपुर । यू-ट्यूब के मायम से घर बैठे पैसे कमाये जाने का झांसा देकर साइबर ठग ने एक महिला से धोखाधड़ी कर 86,345 रुपये ठग लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला अल्ली खां चौक निवासी फिरदौस पत्नी मोहम्मद सफी ने साइबर क्राइम कुमायूं परिक्षेत्र रुद्रपुर को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसने 25 अक्टूबर को यू-ट्यूब पर घर बैठकर पैसे कमाये जाने का विज्ञापन देखा जो पेन पेङ्क्षकग के सम्बन में था। जिसे देखकर यकीन करने के बाद उसने विज्ञापन में दिये गये मोबाइल नम्बर पर कल किया गया तो रजिस्ट्रेशन कार्ड बनवाने हेतु फीस चार्ज की डिमाण्ड की गयी।

उसके बाद उसने 620 रुपये रजिस्टेशन शुल्क विज्ञापन नम्बर पर ही व्हाट्सअप पेमेंट कर दिया। अगले दिन अज्ञात व्यक्ति द्वारा डिलेवरी ब्यय बनकर कल कर उसे रम्पुरा में आने की बात कही गयी। जिसे पहुंचाने के लिये मैप शुल्क मांगा। उसे पेमेन्ट कर दिया इसी प्रकार वह उसके अन्य साथी कल पर ही बात करते हुए झांसे में रखकर जीएटी व अन्य चार्ज के नाम पर पेमेन्ट लेते रहे।

जिन्हें उनके द्वारा दिये गये विभिन्न गूगल पै नंबर पर ट्रन्सफर करवा लिया गया। उन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके पंजाब नेशनल बैंक खाता व उसके पति के बैंक आफ बडौदा के खाता से तथा अन्य एक खाते से अलग अलग ट्रांजैक्शन के मायम से कुल 86,345 रूपये की धनराशि ऑनलाइन धोखाधडी के मायम से निकाल ली गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.