भाजपा कार्यसमिति के सदस्य बने कैप्टन अमरिंदर सिंह

नयी दिल्ली। भाजपा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और पंजाब कांग्रेस के पूर्व नेता सुनील जाखड़ को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया है।
पार्टी की ओर से शुक्रवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। पार्टी ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए श्री जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता पंजाब नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सर्व मदन कौशिक, विष्णु देव साय, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और श्रीमती अमरजोत कौर रामूवालिया को राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.