निगम में आप को चुनने का लोगों ने बनाया मन : सिसोदिया

नयी दिल्ली । दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि लोगों ने रिश्वतखोरी बंद करने के लिए निगम में आम आदमी पार्टी (आप) की ईमानदार सरकार को चुनने का मन बना लिया है।

सिसोदिया ने लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर और पटपड़गंज के विभिन्न वार्डों में पदयात्राएं कर कहा कि इस बार जनता निगम में भारतीय जनता पार्टी के नाकामी और कुशासन का अंत करने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दे।

उन्होंने कहा कि लोग सुबह-सुबह पूजा-पाठ करके, अच्छे मन से घर से काम के लिए निकलते हैं, लेकिन घर के बाहर कदम रखते ही उन्हें हर तरफ बस कूड़े का ढेर दिखता है। घर से बाहर कदम रखते ही उनके पैर गंदगी पर ही पड़ते है और सारा मूड खराब हो जाता है। यह सब सिर्फ और सिर्फ भाजपा की नाकामी के कारण ही है।

दिल्ली से गंदगी को साफ करना तो भाजपा ने कभी अपना काम समझा ही नहीं है। भाजपा बस लोगों की जेबों का साफ करना ही अपना काम माना है। उप मुख्यमंत्री ने कृष्णा नगर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा यहां व्यापारियों से उगाही करती है।

उलूल-जुलूल कन्वर्जन चार्ज वसूल करती है लेकिन आज तक उन्हें पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधा नहीं दे पाई। साथ ही सींिलग कर व्यापारियों के व्यापार को ठप्प करने का प्रयास किया। उ

न्होंने कहा कि सात दिसंबर के बाद निगम में  केजरीवाल की सरकार बनेगी और हमारा वादा है कि हम व्यापारियों को सीलिंग के अभिशाप से मुक्ति दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर निगम में गलती से दोबारा भाजपा की सरकार बन गई तो रिश्वतखोरी का रेट बढ़ जाएगा।

जनता ने अबकी बार अपना मूड बना लिया है कि इस बार रिश्वतखोरी बंद करने के लिए निगम में अरविंद केजरीवाल की ईमानदार सरकार को चुनेंगे।

सिसोदिया ने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी का चुनाव जनता लड़ रही है। लोग अपने वार्ड के घर-घर जाकर जागरूकता फैला रहे हैं कि यदि इस बार भी भाजपा या कांग्रेस का पार्षद आया तो अगले पाँच साल सिर्फ लड़ाई-झगडे करेगा। जनता का काम रुकवाएगा।

Leave a Reply