After Header-1

देवभूमि का लाल हुआ शहीद

देहरादून। यूएसनगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के थापक नगला निवासी सेना के जवान प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद हो गए। सेना मुख्यालय से मिली सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

गांव में जवान के निधन की खबर से लोग जवान के घर पर पहुंचने लगे है। जवान का निधन कैसे हुए इसकी फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही हैै। जानकारी के अनुसार थापक नगला निवासी प्रकाश सिंह 1811 मीडिएम रेजीमेंट पश्चिम बंगाल में तैनात थे।

सेना मुख्यालय ने उनके निधन की सूचना परिजनों को दी गई है। गांव निवासी लाल सिंह ने बताया कि प्रकाश दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। प्रकाश अपने पीछे पत्नी व तीन वर्ष की बच्ची अश्मीत को छोड़ गए हैं। प्रकाश सिंह का एक भतीजा भी सेना में है, जो वर्तमान में सूरतगढ़ राजस्थान में कार्यरत है

Leave A Reply

Your email address will not be published.