After Header-1

श्रद्धा हत्याकांड: सर के हिस्से और अवशेष जंगल से बरामद

300×250 ADS-1

नई दिल्ली। महरौली के जंगल से श्रद्धा वॉकर की खोपड़ी, जबड़े और अन्य हड्डियों के हिस्से बरामद किए गए।  अवशेष बरामद करने के बाद उन्हें उचित रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है।दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।

सूत्र ने कहा कि आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसने वॉकर की हत्या करने के बाद उसकी तस्वीरें जलाई थीं। सूत्र ने कहा, 23 मई को वाकर की हत्या करने के बाद उसने सभी सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की और उसकी तस्वीरें भी जला दीं।

300×600 ADS-2

पूनावाला ने मई में अपने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंट दिया था और फिर सबूत मिटाने के लिए उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पूनावाला द्वारा किए गए खुलासे के बाद, कुछ वन क्षेत्रों समेत विभिन्न स्थानों पर कई तलाशी अभियान चलाए गए हैं, जहां से हड्डियां बरामद की गई हैं।

यह पता लगाने के लिए कि हड्डियां श्रद्धा के हैं, डीएनए के लिए पिता और उसके भाई के खून के नमूने लिए गए हैं। जंगल में मिले शरीर के अंग पीड़िता के हैं या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए डीएनए जांच में 15 दिन लगेंगे।

अधिकारी ने कहा, पुलिस टीमें गायब कंकाल के हिस्सों को बरामद करने के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं। कई टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।पुलिस के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराए के मकान का क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने बारीकी से निरीक्षण किया है। घर से कई सामान बरामद किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.