ट्रेन से कटकर युवक की मौत

देहरादून।  ट्रेन की चपेट मे आने से एक युवक की मृत्यु हो गई। रविवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार 19 नवंबर की रात्रि समय लगभग 23.30 बजे थाना नेहरू कालोनी अंतर्गत, चौकी बालावाला को सूचना प्राप्त हुई कि विजय लोक कॉलोनी बालावाला रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है।

सूचना पर बालावाला तथा हरावाला (थाना डोईवाला) की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों द्वारा मृतक की पहचान शेर सिंह पुत्र जय राम, उम्र 42 वर्ष, विजय लोक कॉलोनी, बालबाला के रूप में की गई। पूछताछ में बताया गया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में ट्रेन के आगे कूद गया था, जिससे उसके सिर पर आई चोटों के कारण उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक के शव को रेलवे पटरी से हटाकर कोरोनेशन जिला चिकित्सालय देहरादून भिजवा कर मोर्चरी में रखवाया गया। जहां से आज परिजनों की उपस्थिति में उसका पोस्टमार्टम किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.