After Header-1

श्रीनगर में तीन हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार

300×250 ADS-1

श्रीनगर । जम्मू- कश्मीर पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान में रविवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके से तीन हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद बरामद किया गया।

300×600 ADS-2

पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान में पकड़े गये तीन हाइब्रिड आतंकवादियों के पास से तीन एकके रायफल्स, दो पिस्तौल, नौ मैगजींस और दूसरा आपत्तिजनक साजोसामान बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

मुखबिर से रफाकत हुसैन शाह पुत्र सैयद अकबर शाह निवासी पंजतरन कारनाह कुपवाड़ा के घर में बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों का जखीरा होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस और सेना ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया । अभियान के दौरान बताये गये घर से ही बड़े पैमाने पर हथियार और दूसरा आपत्तिजनक साजोसामान बरामदकिया गया । गिरफ्तार किये गये आतंकवादियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.